अजब-गजब: टाइम ट्रैवेल करके लौटे इस शख्स ने किए चौंकाने वाले दावे, दुनिया से खत्म हो जाएंगे कई महानगर!

  • एडवर्ड नाम के शख्स ने किया टाइम ट्रैवल करने का दावा
  • बताया 3 हजार साल बाद कैसी होगी दुनिया
  • ग्लोबल वॉर्मिंग से जलमग्न हो जाएंगे कई देश

Anchal Shridhar
Update: 2023-12-12 16:19 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टाइम ट्रैवेल पर आधारित हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्में आपने देखी होंगी। टाइम ट्रैवेल यानी मौजूदा समय से पूर्व और बाद की यात्रा। लेकिन क्या यह सच है? क्या सच में यह हो सकता है? हाल ही में एक शख्स ने ऐसा ही दावा किया है। उसने कहा है कि वो आजे से हजारों साल बाद तक की यात्रा करके लौटा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवर्ड नाम के इस शख्स ने दावा किया है कि वह आज से कई हजारों साल बाद की दुनिया का सफर करके वापस आया है। उसके मुताबिक उसने आज से 3 हजार पहले की दुनिया देख ली है। शख्स ने बताया कि उसने साल 5000 में दुनिया कैसी होगी, यह देख लिया है। अपनी बातों को सच करवाने के लिए उसके पास कुछ फोटोज भी हैं।

डरावनी है 5 हजार साल पहले की दुनिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवर्ड ने बताया कि, आज से 3 हजार साल बाद जिस तरह की दुनिया होगी, वह इंसानियत के लिए अच्छी खबर नहीं है। उसने सन 5000 की तस्वीर पेश करते हुए कहा, उस समय तक बहुत कुछ बदल चुका होगा, कई शहरों का नामोनिशान मिट चुका होगा। पृथ्वी पर काफी कुछ बदल जाएगा। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बर्फ का बड़ा हिस्सा पिघल चुका होगा, जिससे समु्द्र किनारे बसे कई शहर जलमग्न हो चुके होंगे।

जलमग्न हो जाएगा लॉस एंजिल्स

यह दावा करने वाले शख्स ने वैसे तो अपनी पहचान नहीं बताई है। लेकिन उसका कहना है कि वह 2004 में हुए एक गुप्त टास्क के तहत इस सफर पर गया। उसके मुताबिक इस टास्क में टाइम ट्रैवेल करके भविष्य को जानने का प्रयास किया जा रहा था।

एडवर्ड नाम के इस शख्स ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। तस्वीर पेश करते हुए दावा किया गया है कि पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा यह शहर अमेरिका का लॉस एंजिल्स शहर है जो आज के तीन हजार साल के बाद पानी में गायब हो चुका होगा।

उसने यह भी बताया कि केवल लॉस एंजिल्स ही नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े शहरों की स्थिति भी कुछ इसी तरह की हो जाएगी। उसने दावा किया कि जब ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बर्फ की मोटी-मोटी परतें पिघल जाएंगी तो हर ओर पानी ही पानी होगा। बता दें कि इससे पहले भी कई लोगों ने टाइम ट्रैवल करने का दावा किया है। उन्होंने भी यही बताया था कि भविष्य का नजारा काफी डराने वाला है।

Tags:    

Similar News